जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सतीश शाह की किडनी फेल होने से नहीं गई जान,राजेश कुमार ने किया असली वजह का खुलासा

असली वजह का चला पता,

सतीश शाह की किडनी फेल होने से नहीं गई जान,राजेश कुमार ने किया असली वजह का खुलासा

असली वजह का चला पता,

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के lतीन दिन बाद जाकर कारण का पता चला है। किडनी फेल होने के चलते उनकी जान नहीं गई। क्या है मामला, चलिए जानते हैं।

satish shah real death reason heart attack not kidney failure news update

बॉलीवुड जगत अभी तक अभिनेता सतीश शाह के निधन के सदमे से उबर नहीं पाया है। चार दिन पहले आई उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मौत किडनी फेल होने से हुई है, लेकिन अब उनके करीबी दोस्त और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में बेटे का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार ने खुलासा किया है कि सतीश शाह की मौत किडनी की वजह से नहीं, बल्कि अचानक आए हार्ट अटैक से हुई थी।

राजेश कुमार ने बताई असली वजह
राजेश कुमार ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ से बातचीत में बताया कि सतीश शाह की किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी पूरी तरह सफल रही थी और उनकी सेहत पहले से बेहतर हो रही थी। उन्होंने कहा, “सतीश जी की तबीयत अब कंट्रोल में थी। किडनी से जुड़ी दिक्कत पर काबू पा लिया गया था। उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।” राजेश ने यह भी बताया कि अभिनेता का निधन उस वक्त हुआ जब वे अपने घर पर दोपहर का भोजन कर रहे थे। कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button