मध्य प्रदेशराज्य
युवक की चाकू से गोदकर हत्या : चंदन के पेड़ की तस्करी और कटाई का विरोध करने पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

रीवा। नौबस्ता चौकी क्षेत्र में युवक की चाकू गोदकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि चंदन के पेड़ की तस्करी और कटाई का विरोध करने पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने पहले ही नौबस्ता चौकी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) भेजा गया है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।







