मुंबई इंडियंस के दोबारा कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा! हार्दिक पांड्या की हो सकती छुट्टी

हमारे प्रेरणा स्रोत आशीष शुक्ला,
मुंबई इंडियंस के दोबारा कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा! हार्दिक पांड्या की हो सकती छुट्टी देशभर में अभी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आईपीएल में भी इन दिनों खूब उठा-पटक का समय चल रहा है, जिसपर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। अब ऐसा मौका है की हमारी जिंदगी का चक्र कब कैसे घूम जाए इस बात का अंदाजा स्वयं को भी नहीं कर पाते है। ऐसा ही एक नजारा मुंबई इंडियंस टीम में नजर आ रहा है। IPL के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने उतरी तो नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या ने निर्देश देकर रोहित शर्मा को इधर-उधर मैदान पर खड़ा किया।
मुंबई इंडियंस के दोबारा कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा! हार्दिक पांड्या की हो सकती छुट्टी

अगले ही मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जब जमकर कुटाई की तो हार्दिक पांड्या होश और हवास ही खो बैठे है। टीम की पूरी कमान रोहित शर्मा ने थामी और हार्दिक पांड्या ने भी उनके इशारे से फील्डिंग करना पसंद किया। इसे ही समय की मार कहते हैं।
हैदराबाद से मिली हार के बाद यह चर्चा तेजी से चल रही है कि क्या हार्दिक पांड्या मुबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने वाले हैं? हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसा किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की मांग सोशल मीडिया पर चल रही है।
यह भी पढ़े :-गंगई के समीप देखा गया तेंदुआ, युवक का शिकार करने लगाई छलांग, ग्रामीणों में दहशत