
MS Dhoni Birthday:- 42 साल के हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को फैंस ने दीं कमेंट्स में कई शुभकामनाएं कहते है कि अगर दिल में जज्बा हो तो हर सपना साकार हो जाता है। ऐसा ही एक सपना हिंदुस्तान के मामूली परिवार में जन्मे मामूली-से लड़के ने देखा था, जिसने क्रिकेट जगत में एंट्री करते ही हलचल पैदा कर दी थी और अपना सपना पूरा करने की ठानी, लेकिन इस हलचल पैदा करने से पहले उसने अपने सफर के संघर्ष को पूरी शिद्दत के साथ जिया और फिर जहां भी उसने कदम रखे वह सफलता का सोना बन गया।
MS Dhoni Birthday 42 साल के हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को फैंस ने दीं कमेंट्स में कई शुभकामनाएं

उसने हर अनहोनी को होनी में बदल दिया। हम किसी और की नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे है, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे मैदान से ही की थी। माही उस मैदान में क्रिकेट नहीं, बल्कि फुटबॉल खेला करते थे। वह अपनी टीम के गोलकीपर थे। फुर्ती के साथ बॉल लपकने की उनकी अदा ने कोच को काफी इंप्रेस किया। इसे देखकर कोच ने अपना मन बदला और धोनी का नाम इस तरह क्रिकेट में दाखिल किया। माही के फैंस के लिए आज का दिन बेहद ही स्पेशल है। एमएस धोनी (MS Dhoni) आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे।
MS Dhoni Birthday 42 साल के हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को फैंस ने दीं कमेंट्स में कई शुभकामनाएं

एमएस धोनी (MS Dhoni) का सपना था फौजी बनना
आपको बता दे की एमएस धोनी को क्रिकेटर नहीं, बल्कि सेना में जवान बनने का सपना था। उन्होंने इस बारे में खुद ही खुलासा किया था। धोनी ने मिलिट्री के पैराशूट रेजीमेंट में एक बार जवानों के साथ टाइम स्पेंड कर ये बताया था कि वह फौजी बनना चाहते थे। इसके साथ ही धोनी ने कहा कि मैं बचपन से ही सेना में जाना चाहता था। रांची में आर्मी एरिया में अक्सर चला जाता था। वहां जाकर मैं जवानों को देखकर सोचता था कि एक दिन मैं भी ऐसा ही बनूंगा। साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी को भारतीय सेना के टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई थी।
प्रशंसकों ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को दी शुभकामनाए
सबके चहेते क्रिकेटरों में से एक एमएस धोनी आज 42 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें इस खास दिन पर शुभकामनाएं दी हैं। वह भले ही अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हों, लेकिन इससे उनके प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है। आईपीएल 2023 को न केवल सीएसके की पांचवीं खिताबी जीत के लिए याद किया जाएगा, जैसे ही वह 42 वर्ष के हो गए यहां देखें कि प्रशंसकों ने उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दीं है।
यह भी पढ़े :-
ग्लोबल स्तर पर आर्थिक मंदी की आशंका, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट जल्द देखे खबर
Samsung Galaxy F23 5G आधी कीमत में छप्परफाड़ ऑफर्स, 1499 रूपये में खरीद लाये ये स्मार्टफोन
MS Dhoni Birthday 42 साल के हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को फैंस ने दीं कमेंट्स में कई शुभकामनाएं