मुख्य ख़बरें

जमा पूंजी पर “डाका” : कियोस्क संचालक पर 2 करोड़ के गबन का आरोप, बैंक में उमड़ा खाताधारकों का सैलाब

गोटेगांव। एसबीआई की कियोस्क शाखा को लेकर गोटेगांव में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सैकड़ों खाताधारकों ने एक साथ शाखा प्रबंधक को लिखित आवेदन देकर अपने खातों से बिना अनुमति पैसे निकाले जाने और जमा राशि खाते में नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। सभी आवेदनों में कियोस्क संचालक गोटेगांव निवासी सुनील मिश्रा पर गबन का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा की
मेरी मम्मी के अकाउंट से पैसे कट गए, कल आकर चेक करवाया तो करीब 38 हजार रुपए कट गए। मेरे चाचा जी के एक लाख रुपए का गबन हुआ है, सुनील दत्त मिश्रा ने पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

शिवानी श्रीवास्तव शक्ति और कंचन नाम की लड़कियों को फोन किया तो उन्होंने कहा हमने नहीं निकाले, लेकिन तीन साल का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें शक्ति और कंचन का नाम बता रहा है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि फर्जीवाड़ा करीब 2 करोड़ रुपए के आसपास का है।

यह है खाताधारक

– खाताधारक – 40,000 रुपए
– आरती वर्मन – 10,505 रुपए
– स्नेहा लोधी – 80,000 रुपए
– राजकुमारी लोधी – 90,000 रुपए
– गायत्री मेहरिया – 10,000 रुपए
– वर्षा कतिया – 50,000 रुपए
वर्षा कतिया ने बताया की दिनांक 08/09/2026 को 30,000 रुपए और 21/10/2026 को 20,000 रुपए उन्होंने नहीं निकाले। उन्होंने 7,000 रुपए निकाले थे, लेकिन स्टेटमेंट में 37,000 रुपए निकाले बताए जा रहे हैं।

आरती वर्मन ने बताया की 20/07/2026 को 4,000 रुपए निकालने पर 13,000 रुपए बताए गए थे, लेकिन 18/11/2026 को चेक कराने पर खाते में मात्र 2,545 रुपए बचे।

स्नेहा लोधी और राजकुमारी लोधी ने बताया की वे पिछले कई वर्षों से लगातार पैसे जमा कर रही हैं, लेकिन कियोस्क संचालक ने पैसे खाते में जमा ही नहीं किए। उनके पास जमा राशि की रसीदें होने का दावा है।

गायत्री मेहरिया ने बताया कि 04/05/2026 को उनके खाते से 10,000 रुपए निकाल लिए गए, जबकि उन्होंने पैसे नहीं निकाले।
सभी आवेदनों में एक ही पैटर्न सामने आया है – जमा राशि खाते में नहीं पहुंचना, बिना अनुमति निकासी दिखाना और मांगने पर सही जानकारी नहीं देना। एवं संजू रजक के पास 40000रपये
किश्त में जमा किया जिनके पास रसीद सुरक्षित है लेकिन पैसा खाते में जमा नहीं किया
सभी आवेदकों ने शाखा प्रबंधक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं सभी की राशि सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है।

40 आवेदन प्राप्त हुए

बैंक प्रबंधक ने बताया कि देर शाम तक लगभग 40 आवेदन प्राप्त हो हुए हैं, जिनकी जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास लगभग 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 8 से 10 लाख रुपए के हैं। रोजाना आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button