जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोपी पर इनाम हुआ घोषित

 

जबलपुर | विजय नगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के भूखंड का फर्जी विक्रय पत्र तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पर एसपी संपत उपाध्याय ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार गोदावरी अपार्टमेंट विजय नगर निवासी आशीष महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि सरस्वती कॉलोनी चेरीताल स्थित उनके 975 वर्गफीट के भूखंड को अपना बताकर उसके दो कूटरचित विक्रय पत्र चेरीताल कोतवाली निवासी 49 वर्षीय प्रदीप कुमार पटैल ने बनाकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन इसी बीच आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद भूमि को कूटरचित दस्तावेजों से अपने नाम रजिस्ट्री कराने और खसरे में भी नाम दर्ज करवाने वाले पर इनाम घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button