राशिफल 10 जुलाई 2026 : कर्क और कुंभ राशि को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, तुला राशि वालों को कारोबार में रहना होगा अलर्ट
पढ़िए अपना राशिफल

यशभारत। आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज योगिनी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। कुछ राशियों के लिए आज का दिन सफलता और बड़ी उपलब्धियों भरा रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशि वालों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है। यहां विस्तार से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। इसके साथ ही आज के दिन को और लाभदायक बनाने के लिए शुभ रंग और अंक भी जानिए।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिये सार्थक रहने वाला है। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। समाज कल्याण के लिए महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का बुलावा आ सकता है। आज ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों के साथ बातचीत या सलाह करने से आने वाले समय में लाभ होगा। कारोबार में जरूरी काम निपटाने के लिए ठोस योजनाएं बनाने की जरूरत है। करीबी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी मिलेगा। रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिये सार्थक रहने वाला है। परिवार का माहौल आपके लिए अच्छा होगा। समाज कल्याण के लिए महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का बुलावा आ सकता है। आज ऑफिस के कार्यों में सहकर्मियों के साथ बातचीत या सलाह करने से आने वाले समय में लाभ होगा। कारोबार में जरूरी काम निपटाने के लिए ठोस योजनाएं बनाने की जरूरत है। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। करीबी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी मिलेगा। रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। शांत मन से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवाओं को अपने समय का उचित प्रबंधन करने की जरूरत है। पिछले काफी दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होंगे। साथ ही आपका सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। आज किसी खास व्यक्ति की भावनाएं समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान बनाए रखने से संपर्क दायरा बढ़ेगा। घरेलू कार्यों में आपका पैसा खर्च हो सकता है। आज महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त मन शांत रखने की जरूरत है और आप अपने स्वभाव में विनम्रता रखें तो आपके लिए अच्छा है। रचनात्मक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला है। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। आपका व्यक्तित्व संतुलित और सकारात्मक रहेगा। आज रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है, इससे आर्थिक स्थिति में राहत आएगी। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आज आप ऑफिस के रुके हुए कार्य मेहनत, धैर्य और समझदारी से पूरा कर लेंगे। आज आपके पास बहुत-सी नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन आपके लिए संतोषजनक होगा। रोजगार में परिस्थितियां पहले से अच्छी होने की संभावना है। नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी से घर में उत्सव जैसा माहौल हो जाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी मित्र पर भरोसा रखना आपके कामों को मैनेज करने में मदद करेगा तथा मुश्किल काम भी आपको आसान लगेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। युवाओं को अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। आज आपके स्वभाव में लचीलापन रहेगा। आज घर के बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। व्यापारिक मामलों में सरकारी जवाबदेही बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका हुआ काम आज बन सकता है। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चे आज आपसे किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। नियमित योग और व्यायाम से आप स्वस्थ रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए बॉस से बात करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप भविष्य के लिए कार्य योजनाएं बनाएंगे जिसका आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। छात्रों के लिए आज का दिन लकी रहने वाला है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान करेंगे। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन आपको सफलता दिला सकता है। किसी कारण से पिताजी आपको नई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप अच्छी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े फैसले आज आपके पक्ष में आएंगे। आज बिजनेस के साझेदारों की गतिविधियों पर ध्यान दें। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आज पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मधुमेह की समस्या से राहत मिलेगी। नियमित रूटीन चेकअप करवाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपकी काफी दिनों पुरानी निजी समस्या सुलझ जाने से बहुत सुकून मिलेगा। कार्य स्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपको किसी जरूरी काम में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि अच्छी बनेगी। किसी सामाजिक अभियान में हिस्सा लेंगे, जहां आप ज्यादा लोगों से जुड़ेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। छात्रों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण से आपको प्रसन्नता होगी। अपनी सूझबूझ से लिए गए फैसलों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज परिवार के साथ व्यस्त रह सकते हैं। कारोबार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। कृषि उत्पादन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। ऑफिस में बॉस आज किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी आपको दे सकते हैं। कुछ नए काम अचानक सामने आ सकते हैं और आपके सोचे हुए अधिकतर काम पूरे होंगे। निरंतर कोशिश करते रहने से छात्रों को जल्द ही सफलता मिलने के आसार हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन दिनचर्या व्यवस्थित रखें और उचित आहार लें।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे। आज आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान या डेयरी प्रोडक्ट्स के शॉपकीपर्स को आज बढ़िया मुनाफा होगा। आज आप नए-नए लोगों से मिलने और बात करने से खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। आज किसी प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है। आय के साधन मजबूत होंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आने वाला है। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों के योगदान को सराहना मिलेगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे, उन पर विचार करेंगे तो हो सकता है आपको अधिक फायदा हो। किसी करीबी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रहें। अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज रोजगार के मामले में किसी से सलाह मशवरा करेंगे। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनका मार्गदर्शन करते रहें।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आज आपको सकारात्मक सोच से कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। घर के जरूरी काम आज पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में निवेश करें, आज लाभ होगा। आज किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों और भाइयों से मदद मिलने से अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी आज आपको उपहार दे सकते हैं।







