भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में शिक्षा की निगरानी होगी हाईटेक, जिला स्तर पर बनेगा कंट्रोल कमांड रूम कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा में दिए निर्देश, ड्रॉपआउट रोकने, छात्र सुरक्षा और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर

Education monitoring in Bhopal to go high-tech; control and command room to be set up at the district level Collector Priyank Mishra issued directives during a review of the Samagra Shiksha Abhiyan, placing special emphasis on curbing dropouts, ensuring student safety, and promoting skill-based education.

भोपाल में शिक्षा की निगरानी होगी हाईटेक, जिला स्तर पर बनेगा कंट्रोल कमांड रूम

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा में दिए निर्देश, ड्रॉपआउट रोकने, छात्र सुरक्षा और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर

भोपाल यश भारत। जिले की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी पारदर्शी और परिणाममुखी बनाने के लिए जिला स्तर पर अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड एजुकेशन मॉनिटरिंग कंट्रोल कमांड रूम स्थापित किया जाएगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर स्थित सांदीपनी विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक क्षेत्रों की प्रधानमंत्री स्तर पर नियमित समीक्षा हो रही है, इसलिए जिले में भी शिक्षा की गुणवत्ता और मॉनिटरिंग सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के बाद कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया विद्यार्थियों के साथ मेस में सहभोज किया और उनसे पढ़ाई व विद्यालय की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शासकीय पीएम श्री नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे। कलेक्टर ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और कौशल आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण से भी जोड़ा जाए। उन्होंने सकल नामांकन अनुपात बढ़ाने अटल टिंकरिंग लैब को सक्रिय करने तथा प्रत्येक विद्यार्थी में कम से कम एक व्यावहारिक कौशल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की सही जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी शत प्रतिशत बनाने आरटीई के तहत समयबद्ध प्रवेश सुनिश्चित करने और स्कूल बसों की नियमित जांच कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसों में सीसीटीवी कैमरे पैनिक बटन और चालकों का नियमित ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए। कलेक्टर ने विद्यालयों के सोलराइजेशन शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान के निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूरा करने तथा पीएम पोषण योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी फोटो एवं वीडियो सहित नियमित रूप से जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button