देश
नरेला विधानसभा में निकाली तिरंगा यात्रा

नरेला विधानसभा में निकाली तिरंगा यात्रा
भोपाल यशभारत। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में लोग जोश और उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। सेना के सम्मान में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को नरेला विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री विश्वास सारंग समेत हजारों लोग तरंगा यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय बोलते हुए भव्य तिरंगा निकाली।