जबलपुरमध्य प्रदेश

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रहवासियों का चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ फूटा आक्रोश

नियमित टैक्स जमा करने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं

जबलपुर,यशभारत । श्री परिसर कॉलोनी, अमखेरा रोड के रहवासियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां रहवासियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी बिजली बिल, अधूरी खंभा लाइन, खराब सड़कें, नालियों की बदहाल स्थिति, खुले बिजली तार और भूमाफियाओं की गतिविधियों से नागरिक लंबे समय से परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि नियमित टैक्स जमा करने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

नागरिकों ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित रहवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की सड़क, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सुधारने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button