जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में संपत्ति विवाद ने लिया खूनी रूप: पिता ने बेटे को गोली मारी

 

जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र के कचनारी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक पिता ने अपने ही बेटे पर गोली चला दी, जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आकाश पटेल को तत्काल एंबुलेंस 108 द्वारा विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, आकाश पटेल अपने पिता से संपत्ति के लेनदेन को लेकर बात करने के लिए उनकी दूसरी पत्नी के घर गए थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट और गोलीबारी तक आ गई। पिता ने आकाश पर गोली चला दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि पिता और उनकी पहली पत्नी (आकाश की मां) के बीच संपत्ति के हिस्से को लेकर आपसी सहमति बन चुकी थी। हालांकि, आकाश का कहना है कि उसके पिता ने वादा किया था कि वे शादी करवाकर उसे पैसे, जमीन और मकान में उसका हिस्सा देंगे। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद इतना गहरा गया कि पिता ने आकाश की जान लेने की कोशिश में उस पर गोली चला दी।माढ़ोताल थाना पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button