जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

36वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी, फाइनल रिहर्सल संपन्न

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चयनित 20 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी

जबलपुर,यशभारत। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह इस बार दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। समारोह के प्रथम चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और चयनित 20 मेधावी विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्थान के बाद दूसरे चरण में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शेष विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान करेंगे।

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार दीक्षांत समारोह की रूपरेखा तैयार की गई है। राष्ट्रपति के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो चरणों में आयोजित होने से सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानपूर्वक उपाधि प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और यह दिन उनके लिए यादगार बनेगा।

दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान मंच तक पहुंचने, पदक एवं उपाधि ग्रहण करने, अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रम की संपूर्ण प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। दीक्षांत समिति के संयोजक प्रो. एस.एस. संधू और प्रो. राकेश बाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुरूप प्रत्येक गतिविधि का सूक्ष्म परीक्षण किया गया है, ताकि समारोह के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button