जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस का ‘मूंग डालो ‘ आंदोलन, BJP ने बताया भड़काऊ

भोपाल, मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों से ‘मूंग डालो  आंदोलन का आह्वान किया है, वहीं बीजेपी ने इसे लोगों को भड़काने का प्रयास बताया है।

जीतू पटवारी का ‘मूंग दलो’ आह्वान: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मूंग खरीदी को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इस लड़ाई को किसी भी हद तक ले जाएगी। पटवारी ने किसानों से अपील की है कि वे मूंग उत्पादक इलाकों के सभी विधायकों (चाहे वे बीजेपी के हों या कांग्रेस के) के घरों के बाहर जाएं और मूंग खरीदी की मांग को लेकर चक्की से मूंग दलें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी मूंग की खरीदी नहीं हुई, तो वे दिल्ली जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री के बंगले के बाहर मूंग की बोरी लेकर जाएंगे और ‘उनकी छाती पर मूंग दलेंगे’। पटवारी ने बीजेपी सरकार पर ‘जहर’ फैलाने का आरोप भी लगाया।

वीडी शर्मा का पलटवार: कांग्रेस का काम भड़काना: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के ‘स्लोगन’ देना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। उन्होंने जोर देकर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों किसान के बेटे हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का काम ही लोगों को भड़काना, झूठ बोलना और छल-कपट करना है, और ‘कांग्रेस के खून में यही जीन्स हैं’। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री किसान संगठनों और किसानों से लगातार संवाद कर रहे हैं ताकि इस मुद्दे का समाधान निकाला जा सके।मूंग खरीदी को लेकर प्रदेश में किसानों की चिंताएं बढ़ रही हैं और अब यह मुद्दा एक बड़े राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button