भोपाल में सियासी हलचल तेज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नरोत्तम मिश्रा से की अहम मुलाकात

भोपाल में सियासी हलचल तेज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नरोत्तम मिश्रा से की अहम मुलाकात
भोपाल यश भारत । मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक को प्रदेश की सियासी दिशा तय करने वाली अहम कड़ी माना जा रहा है। बैठक के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत करने के उपायों पर भी विचार विमर्श किया गया। राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को आगामी चुनावी तैयारियों और पार्टी के अंदर समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। खास बात यह रही कि चर्चा में जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया गया। इस मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है जिससे आने वाले दिनों में भाजपा की रणनीति और सक्रियता में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।







