जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बस स्टॉप पर बैठे-बैठे अज्ञात व्यक्ति की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बस स्टॉप पर बैठे-बैठे अज्ञात व्यक्ति की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

जबलपुर, यश भारत। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बस स्टैंड क्षेत्र में इंडियन पेट्रोल पंप के बाजू स्थित बस स्टॉप पर बैठे एक अज्ञात व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति कुछ समय से बस स्टॉप पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह वहीं गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button