भोपालमध्य प्रदेश

फंदा टोल पर पुलिस का अनोखा अभियान: पहले काटा चालान, फिर दिया हेलमेट का तोहफा

फंदा टोल पर पुलिस का अनोखा अभियान: पहले काटा चालान, फिर दिया हेलमेट का तोहफा

​भोपाल, यशभारत। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए भोपाल पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, थाना खजूरी सड़क पुलिस ने एक अनूठी पहल की। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ न केवल चालानी कार्रवाई की, बल्कि उन्हें मुफ्त में हेलमेट भी प्रदान किए।
​इस विशेष अभियान के दौरान, फंदा टोल प्लाजा पर बिना हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों को रोककर उनके खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। इसके बाद, चालकों को सड़क पर चलते समय स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए फंदा टोल प्लाजा के सहयोग से उन्हें निशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारियों और टोल कर्मचारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी और बताया कि हेलमेट उनकी जान बचाने के लिए कितना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button