ग्वालियरl पति ने अपनी पत्नी को कपड़े धोने वाली मोगरी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया lघटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गयाl पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर हैl
मामला ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ले का है. यहां रहने वाले धर्मेंद्र मौर्य का काफ़ी समय से पत्नी से घरेलू झगड़े चल रहा था. परिवार आर्थिक तंगी से गुज़र रहा था. धर्मेंद्र वेल्डिंग का काम कर थोड़ा बहुत कमा लेता था लेकिन उनके दो बेटे और एक बेटी है, जिनकी पढ़ाई और घर खर्च पूरा नहीं होता था.
इसी पर बढ़ा विवाद
इस वजह से उसकी पत्नी रेनू ने एक प्राइवेट स्कूल में बाई की (बच्चों को लाने ले जाने का काम) नौकरी कर ली. जिसके बाद वह सुबह से घर से निकलती और शाम तक लौटती. और यही दोनों के बीच बड़ी वजह कलह वजह बन गई.
चरित्र शंका पर विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मेंद्र को अपनी पत्नी रेनू पर चरित्र शंका होने लगी. जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगा. बुधवार देर रात भी इसी को लेकर फिर विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ा गया कि, आरोपी ने पत्नी के सिर पर घर में रखी कपड़े धोने वाली लकड़ी की मोगरी दे मारी जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गईl
Back to top button