पुलिस ने होंडा अमेज कार से 80 लीटर अवैध शराब पकड़ी; आरोपी फरार

पुलिस ने होंडा अमेज कार से 80 लीटर अवैध शराब पकड़ी; आरोपी फरार
भोपाल, यशभारत। राजधानी की तलैया पुलिस ने एक होंडा अमेज कार से भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर आरोपी चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक होंडा अमेज कार का पिछा कर रोक पुलिस को देख कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने लेकर आये। जिसमें भारी मात्रा में शराब रखी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने होंडा अमेज कार की तलाशी ली, जिसकी डिग्गी में 09 पेटी अवैध शराब रखी पाई गई। जब्त की गई शराब में देशी मदिरा मसाला के 250 क्वार्टर, ओल्ड मंक रम के 48 क्वार्टर, और ऑफिसर चॉइस शराब के 144 क्वार्टर शामिल हैं। जिसकी कुल कीमत करिब 59,620/- रुपये बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा अमेज कार को भी जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।







