जबलपुरमध्य प्रदेश

माढ़ोताल और लार्डगंज में जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 19 जुआरी गिरफ्तार

13 हजार 545 रुपए नकद और ताश की गड्डियां जब्त

जबलपुर,यशभारत। जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल और लार्डगंज पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 19 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से कुल 13 हजार 545 रुपए नकद एवं ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार 30 अगस्त की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रैगवा स्थित आरएमसी प्लांट के पास बिजली पोल के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। कार्रवाई में 13 जुआरियों के कब्जे से 8 हजार 480 रुपए और ताश के पत्ते बरामद हुए।

इसी तरह लार्डगंज पुलिस ने बैकुंठ धाम मंदिर के पास बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 5 हजार 65 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 19 आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर और सीएसपी माढ़ोताल बीएस गौठरिया के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button