भोपालमध्य प्रदेश

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पुलिस की सख्ती: हेलमेट और ट्रिपलिंग चेकिंग का चला बड़ा अभियान, दर्जनों वाहनों के चालान कटे

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पुलिस की सख्ती: हेलमेट और ट्रिपलिंग चेकिंग का चला बड़ा अभियान, दर्जनों वाहनों के चालान कटे

भोपाल, यशभारत। राजधानी के व्यस्त बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बुधवार सुबह से पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और वाहन चालकों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता लाना था। इस दौरान बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों और ट्रिपलिंग करने वालों पर विशेष रूप से सख्ती बरती गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, चाइल्ड सीट और वाहनों पर तय संख्या से अधिक सवारी की सघन निगरानी की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और बीमा की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ा गया, वहीं गंभीर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। खासकर ट्रिपलिंग करने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही जुर्माना वसूला गया और कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत सुबह की कार्रवाई में लगभग 150 से अधिक वाहनों की जांच की गई और नियम तोड़ने वाले 40 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन कर खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button