जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर विकास प्राधिकरण को मिला नया चेहरा: प्रशांत केसरवानी बने उपाध्यक्ष

अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई

जबलपुर,यशभारत। शहर के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत जबलपुर महानगर के कोषाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी को जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति को शहर के विकास कार्यों में नई गति और दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।

प्रशांत केसरवानी लंबे समय से संगठन और वित्तीय प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में जबलपुर के विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी नई भूमिका में शहर के बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button