भोपालमध्य प्रदेश

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, पांच दिन में 5.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, पांच दिन में 5.34 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

​भोपाल, यशभारत। राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस का सघन अभियान जारी है। रोड सेफ्टी कमेटी और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में, दो-पहिया वाहन पर हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

​अभियान के तहत 26 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कुल दो हजार दो सौ के करिब चालान बनाए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 5 लाख 34 हजार तीन सौ रुपये का समन शुल्क वसूला है। इन कार्रवाईयों में सबसे अधिक 1,305 चालान उन वाहन चालकों के काटे गए हैं, जो बिना हेलमेट के दो-पहिया वाहन चला रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

डीसीपी ट्राफिक जितेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि ​सघन चेकिंग के लिए शहर के 22 प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा, प्रत्येक थाने द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में 4 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button