सतना-रीवा समेत विंध्य-महाकौशल पर चक्रवाती तूफान का साया : 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सतना /मंडल / सिवनी। इस बार करवा चौथ पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। बताया जा रहा है कि मौसम केंद्र के अनुसार- 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में आंधी, गरज-चमक, बारिश और बादल वाला मौसम रहेगा। पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
29 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है। यानी, इन जिलों में 24 घंटे में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर बना रह सकता है। इसी दिन करवा चौथ भी है।
मौसम में यह है खास
बताया जा रहा है कि पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब (डिप्रेशन) एक्टिव हो गया है, जो आने वाले दिनों में डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा।
वहीं साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम (चक्रवात) तीव्र होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। इस वजह से एमपी के पूर्वी हिस्से में इसका असर देखने को मिल सकता है।







