पीसी सिंह के पुत्र पीयूष पाल सिंह को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार: पिता के कारनामों में बराबर के भागीदार के आरोप

जबलपुर, यशभारत। भ्रष्टाचार की काली कमाई से महल खड़ा करने और अकूत संपत्ति जुटाने वाले ‘द बोर्ड आफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडियाÓ जबलपुर डायोसिस के चेयरमैन व बिशप पद से हटाए गए पीसी सिंह के बेटे पीयूष पाल सिंह को ईओब्ल्यू ने घर से गिरफ्तार किया है। पीसी सिंह और उनके पुत्र द्वारा संस्था के लाखों रूपयों इधर से उधर करने का आरोप था। इसके साक्ष्य मिलने के बाद पुत्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पीसी सिंह के बेटे पीयूष पाल सिंह स्कूल में प्राचार्य में थे उन पर आरोप थे कि शैक्षणिक संस्थाओं की आय का दुरुपयोग जेल में बंद पूर्व पीसी सिंह द्वारा पुत्र के नाम कर दी जाती थी। ईओडब्ल्यू द्वारा पीसी सिंह के पुत्र पियूष की आय का पता लगाने आयकर संबंधी दस्तावेजों का मिलान किया गया, जिसमें यह पता चला है कि उसके खाते में सालाना 60 से 70लाख की कमाई दर्शाई जाती थी और इसी आधार पर वह इनकम टैक्स भरता था।
![]()







