UTTARPRADESHदेशराज्य

सरस्वती शिक्षा मंदिर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि प्रमोद पंकज ने किया।

रामनगर बाराबंकी।कस्बा स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में मंगलवार को कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि प्रमोद पंकज ने किया। उन्होंने समसामयिक विषयों पर आधारित व्यंग्य रचनाओं का पाठ करते हुए “चंदा चोर, चंदा चोर… दान पात्र से चोरी करके हो गया चंपत चोर” तथा “छैला बाबू तू कितना चोर निकला…” जैसी पंक्तियां सुनाईं, जिस पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर शिक्षक राजेश त्रिपाठी ने भी अपनी कविता “हो गए कुपोषित विचार सभी प्राणियों के” का प्रभावशाली पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। कवि अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि नई पीढ़ी नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जुड़ सके अंत मे प्रबंधक ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता, राधेश्याम त्रिपाठी, चंद्रमौली त्रिपाठी, रवि सोनी, राजेश त्रिपाठी, पारुल त्रिपाठी, प्रगति सोनी, तान्या शुक्ला, संध्या शर्मा सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button