
यश भारत 19 वर्षों की सफलता पूर्ण कर 20वें वर्ष में करेगा प्रवेश, 30 जनवरी को ग्वारीघाट उमाघाट पर महाआरती
जबलपुर, यश भारत। आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि पाठकों, दर्शकों और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग व आशीर्वाद से यश भारत ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता के 19 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और अब 20वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है।
इस अवसर को श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ मनाते हुए यश भारत की ओर से वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 30 जनवरी को शाम 7 बजे ग्वारीघाट स्थित उमाघाट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है। यह आयोजन मां नर्मदा के पावन तट पर संपन्न होगा, जहां दीपों की ज्योति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी।
यश भारत परिवार ने शहरवासियों, पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने और आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।







