जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

निक्‍की हत्‍याकांड: पिस्‍टल छीनकर भागने की कोशिश, पुलिस ने गोली मार दबोचा

डीसीपी ने बताई एनकाउंटर की कहानी

सिरमा चौराहे पर हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली जाकर पिन के पैर में लगी. गोली लगते ही विपिन गिर पड़ा और पुलिस के जवानों ने उसे एक बार फिर से दबोच लिया.

निक्‍की हत्‍याकांड: पिस्‍टल छीनकर भागने की कोशिश, पुलिस ने गोली मार दबोचा... DCP ने बताई एनकाउंटर की कहानी

ग्रेटर नोएडा में पत्‍नी की जलाकर हत्‍या करने वाले विपिन ने आग लगाने के लिए इस्‍तेमाल किए गए ज्‍वलनशील पदार्थ को कासना में ही कहीं छिपाकर रखा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस सबूत इकट्ठा करने के दौरान रविवार की दोपहर विपिन को उसी जगह ले जा रही थी. पुलिस वो ज्‍वलनशील पदार्थ इकट्ठा करना चाहती थी, जिसे पत्‍नी पर उड़ेल कर विपिन ने आग लगाई थी. कासना में ही आरोपी विपिन ने न केवल पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की, बल्कि पुलिस की पिस्‍टल भी छीनने का प्रयास किया.

विपिन ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और विपिन की ओर फायरिंग कर दी. सिरमा चौराहे पर हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली जाकर विपिन के पैर में लगी. गोली लगते ही विपिन गिर पड़ा और पुलिस के जवानों ने उसे एक बार फिर से दबोच लिया.

डीसीपी ने बताई एनकाउंटर की कहानी 

ग्रेटर नोएडा के DCP साद मियां खान ने एनडीटीवी से बातचीत में इस एनकाउंटर की कहानी बताई. उन्‍होंने बताया कि निक्‍की हत्‍याकांड में आरोपी पति विपिन को अरेस्‍ट किया गया था. पत्‍नी को जलाने के लिए उसने जो ज्‍वलनशील पदार्थ प्रयोग किया था और कासना में कहीं छिपा रखा था, उसी की रिकवरी के लिए पुलिस उसे लेकर जा रही थी. इसी दौरान उसने पुलिस की पिस्‍टल छीनकर भागने का प्रयास किया और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने मौके से जमा किए सबूत 

डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि सबूत के तौर पर घटना में इस्‍तेमाल ज्‍वलनशील पदार्थ, पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस इस मामले में तमाम साक्ष्‍य इकट्ठा कर रही है. मामले का आरोपी बच न पाए, इसके लिए पुलिस हर सख्‍त कदम उठा रही है. उन्‍होंने बताया कि इस मामले में पुलिस स्‍पीडी ट्रायल चलवाने की कोशिश करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि 28 वर्षीय निक्की की उसके पति विपिन और परिवारवालों ने आग लगा कर हत्‍या कर दी थी. आरोप है कि  36 लाख रुपये के दहेज की मांग को लेकर निक्की की हत्या की गई थी. आरोपी विपिन भाटी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button