भोपाल

विधानसभा में शुरू हुई नई परंपरा : पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर किया जाएगा नमन

विधानसभा में शुरू हुई नई परंपरा : पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की जयंती पर किया जाएगा नमन

-पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

भोपाल यशभारत । मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान एक नई परंपरा प्रारंभ की गई, जहां पर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी क्रम में पहला कार्यक्रम जबलपुर के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्रा की जयंती के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कैबिनेट मंत्रियों सहित नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार व सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्रा को याद किया और उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों की सराहना की गई । कार्यक्रम में जबलपुर से विधायक अजय बिश्नोई , पूर्व महापौर प्रभात साहू के साथ पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र के परिजन भी मौजूद रहे जिन्होंने इस नई पहल की प्रशंसा की। द्वारका प्रसाद मिश्र मध्य प्रदेश की सियासत के चाणक्य थे वे आजादी मिलने से पहले ही राजनीति में सक्रिय हो चुके मिश्र पत्रकार, शिक्षाविद् और कवि भी थे। वे कट्टर कांग्रेसी थे, मिश्र करीब चार साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। एक प्रशासक के रूप में उनकी सख्ती और ईमानदारी की चर्चा आज भी वल्लभ भवन के गलियारों में होती है। वे जब तक सक्रिय रहे, सियासत के केंद्र में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button