भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस सेवा दल में नई नियुक्तियां, 10 जिला मुख्य आयोजकों को जिम्मेदारी

कांग्रेस सेवा दल में नई नियुक्तियां, 10 जिला मुख्य आयोजकों को जिम्मेदारी

भोपाल, यश भारत। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य आयोजकों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक लालजी देसाई द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार जबलपुर ग्रामीण से शिव नामदेव नरसिंहपुर से अतुल चौरसिया निवाड़ी से कपिल मिश्रा डिंडोरी से सुरेंद्र सरैया रतलाम ग्रामीण से नितेश कुमार सुराना विदिशा से रामराज डांगी सागर ग्रामीण से बी.डी. पटेल एडवोकेट मुरैना ग्रामीण से बृजकिशोर सखवार मुरैना शहरी से प्रदीप रजक तथा इंदौर ग्रामीण से दिनेश सलवाडिया को जिला मुख्य आयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक अवनीश भार्गव को भेजा गया है। संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नई नियुक्तियों से प्रदेश में कांग्रेस सेवा दल की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button