कटनीमध्य प्रदेश

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सुभाष चौक पर मशाल जुलूस

शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सुभाष चौक पर मशाल जुलूस

शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांगIMG 20260516 WA0046 IMG 20260516 WA0045

कटनी, यशभारत। देशभर में सामने आए NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शाम सुभाष चौक में विशाल मशाल जुलूस निकालकर युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। हाथों में मशाल एवं तख्तियां लेकर कांग्रेसजनों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थी वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष और आर्थिक परेशानियों के बीच NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और विश्वास के साथ सीधा अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

एड. अमित शुक्ला ने केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा को ही प्रभावित नहीं करतीं, बल्कि लाखों युवाओं के आत्मविश्वास और सपनों को भी तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता स्थापित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

मशाल जुलूस के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर में युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे कथित खिलवाड़ पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से तत्काल सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में बरिष्ट कांग्रेस नेता प्रियदर्शन गौर, रजनी वर्मा, राकेश जैन “कक्का”, जालिम यादव, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, अंशु मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, रमाकांत दुबे, विजय मंगल चौधरी, मुकेश परोहा, श्याम यादव, ओमप्रकाश “मुन्ना” कुशवाहा, रणजीत सिंह, प्रहलाद यादव, रविंद्र कुंदरा, सुरजीत सिंह, नारायण निषाद, माया चौधरी, हेमा शर्मा, मंगल सिंह, जहांरा बेगम, हाजी गुलाम जाफर, राहुल पटेरिया, कपिल रजक, अजय खटीक, गोलू, राजेंद्र चौधरी, मुकेश बर्मन, ललित सोनी, कमल पांडे, ब्रजेश मौर्य, पवन बर्मन, सलाहुद्दीन, रमेश मिश्रा, हर्षित मिश्रा, चिंतामन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button