जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वृद्व की हत्याः मझौली में पति-पत्नी ने लाठियों से पुरानी रंजिश पर किया था हमला

 

जबलपुर यशभारत।
जिले के मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात मडोद ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर पति पत्नी ने मिलकर 55 वर्षीय वृद्ध के ऊपर लाठी और राड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उक्त घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो ग्राम में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई मौजूद लोगों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। एवं वारदात को अंजाम देने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बीती रात हुई इस घटना के संबंध में मझौली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह जिला के सगरा नोहटा का रहने वाला 45 वर्षीय कंछेदी गौड़ पिता भभूति गौड़ बीते 15 सालों से ससुराल मडौद में रहता था। रात में कंछेदी का ग्राम के ही रहने वाले 55 वर्षीय श्याम लाल चैधरी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई विवाद इतना अधिक बढ़ा की आरोपी कंछेदी एवं उसकी पत्नी मीराबाई ने मिलकर श्याम चैधरी के ऊपर लाठी और रात से दनादन हमला कर दिया। इस घटना में श्यामलाल चैधरी के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसे उपचार के लिए मझौली अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक ने भी किया था आरोपी पर हमला
उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि रात में हुए दोनों के बीच विवाद में मृतक श्यामलाल चैधरी ने भी कंछेदी के ऊपर हमला किया था जिससे उसकी गंभीर रूप से चोट आई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद कंछेदी एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आरोपी कंछेदी को उपचार के लिए रवाना किया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी कंछेदी एवं उसके रिश्तेदारों ने मिलकर 2017 में मृतक के लड़के के लड़के के साथ मारपीट कर घायल किया था तभी से इन दोनों के बीच में रंजिश चली जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App