भोपालमध्य प्रदेश

विधायक आरिफ़ मसूद ने बहनों के साथ मनाया संक्रांति का पर्व

विधायक आरिफ़ मसूद ने बहनों के साथ मनाया संक्रांति का पर्व

भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहपुरा क्षेत्र में मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आरिफ़ मसूद द्वारा एक भव्य और रंगारंग पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया।

आसमान में दिखा उत्सव का रंग प्रतियोगिता के दौरान शाहपुरा का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सराबोर नजर आया। ‘काटते ही’ के शोर और ढोल-नगाड़ों की थाप ने पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल पैदा कर दिया। विधायक आरिफ़ मसूद ने खुद भी पतंगबाजी में हाथ आजमाया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पतंगबाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और उमंग का प्रतीक है।

बहनों को लड्डू खिलाकर दीं शुभकामनाएँ खेल और उल्लास के साथ-साथ यह आयोजन सामाजिक सौहार्द की मिसाल भी बना। विधायक आरिफ़ मसूद कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की महिलाओं और बहनों के बीच पहुँचे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से तिल-गुड़ के लड्डू खिलाकर सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा, मकर संक्रांति प्रेम, त्याग और नव सृजन का पर्व है। हमारी कोशिश है कि राजनीति से ऊपर उठकर हम खुशियों के ऐसे पल साझा करें, जिससे समाज में प्रेम और सौहार्द की जड़ें और मजबूत हों।
गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक शाहपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जहाँ सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक साथ मिलकर त्यौहार का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button