Delhiउतरप्रदेशदेश

मनरेगा से बने आधुनिक खेल मैदान का मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया लोकार्पण

सिद्धौर/ बाराबंकी

मनरेगा से बने आधुनिक खेल मैदान का मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया लोकार्पण

सिद्धौर/ बाराबंकी:- विकास खंड सिद्धौर में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी कार्यशैली के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मेनहुआ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित आधुनिक खेल मैदान का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री सतीश चंद्र शर्मा  की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
करीब 17 लाख रुपये की लागत से तैयार यह खेल मैदान ग्रामीण युवाओं के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं माना जा रहा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने में बीडीओ पूजा सिंह की विशेष भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सतत निगरानी में खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिसमें रेस ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट, कबड्डी मैदान और बैडमिंटन कोर्ट शामिल हैं।
क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति देने वाली बीडीओ पूजा सिंह की कार्यशैली की ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुलकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में सिद्धौर ब्लॉक में विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि तेजी से धरातल पर दिखाई दे रही हैं। खेल मैदानों के निर्माण से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।
खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि विकास खंड सिद्धौर में इसी प्रकार के 10 खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें से 5 का लोकार्पण हो चुका है तथा शेष कार्य भी इसी माह पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी युवाओं के हित में विकास कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ पूजा सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सिद्धौर विकास की नई पहचान बना रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button