जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बिजली के तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत 

जबलपुर यश,भारत

जबलपुर यश,भारत।  मझौली थाना क्षेत्र में घर की छत पर मरम्मत का काम करते समय बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुडऱई उमरिया निवासी  26 वर्षीय पप्पू कोल ने बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे उसके चाचा 36 वर्षीय लालू प्रसाद कोल घर के बारजे में लगी सीमेंट शीट की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रहे बिजली के तार में कट लगा होने के कारण वे करंट की चपेट में आ गए। परिजनों और पड़ोसियों ने डंडे की मदद से बिजली का तार अलग किया और लालू प्रसाद को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मझौली ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button