देश

फोन घुमाओ, मतदान प्रतिशत बढ़ाओ  

फोन घुमाओ, मतदान प्रतिशत बढ़ाओ  
भोपाल, यश भारत। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में स्वीप आइकन और प्रसिद्ध विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने नागरिकों से मतदान के लिए प्रेरित करने की विशेष अपील की है। सारिका घारू ने बांग्ला भाषा में जारी अपने संदेश में कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मत बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि उनके रिश्तेदार, मित्र या परिचित पश्चिम बंगाल में रहते हैं, तो उन्हें फोन कर मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने “फोन घुमाओ, मतदान प्रतिशत बढ़ाओ” अभियान का संदेश देते हुए कहा कि 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपने परिचितों को याद दिलाएं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी करें। स्वीप आइकन ने विशेष रूप से युवाओं और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस संदेश को व्यापक स्तर पर साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हो सकें।
उल्लेखनीय है कि सारिका घारू लंबे समय से मतदाता जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके द्वारा किए गए नवाचार और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button