जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

कलवा-मुंब्रा की पहाड़ियां बनीं खतरा-ए-जान

हजारों लोगों पर भूस्खलन का साया, मनपा ने जारी किया मकान खाली करने का नोटिस

कलवा-मुंब्रा की पहाड़ियां बनीं खतरा-ए-जान

हजारों लोगों पर भूस्खलन का साया, मनपा ने जारी किया मकान खाली करने का नोटिस

ठाणे, यशभारत।मानसून के आगमन के साथ ही कलवा-मुंब्रा क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा एक बार फिर गहरा गया है। ठाणे महानगरपालिका ने कलवा-मुंब्रा की 15 पहाड़ी ढलानों को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया है, जहां हजारों लोग जोखिम भरे क्षेत्रों में रह रहे हैं। प्रशासन ने इन इलाकों के निवासियों को मकान खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं।

मनपा के अनुसार, ठाणे शहर में कुल 30 स्थान भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील हैं, जिनमें से आधे कलवा-मुंब्रा क्षेत्र में स्थित हैं। यहां पूर्व में कई बार भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान भी गई है।

माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग के डोंगरीपाड़ा, पातलीपाड़ा और कलशीपाड़ा के अलावा मुंब्रा-कलवा प्रभाग के शिवशक्ति नगर, घोलाई नगर, वाघोबा नगर, भास्कर नगर, आजाद नगर, गावदेवी मंदिर, केनी नगर, सैनिक नगर और कैलाश नगर समेत 15 स्थानों पर सबसे अधिक खतरा बताया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों, सामुदायिक भवनों और समाज मंदिरों को अस्थायी राहत केंद्र के रूप में तैयार रखा गया है। साथ ही नागरिकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button