एक ही कमरे में फंदे पर मिले 19 वर्षीय अमन और 16 साल की नाबालिग किशोरी के शव

एक ही कमरे में फंदे पर मिले 19 वर्षीय अमन और 16 साल की नाबालिग किशोरी के शव
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बीती रात 19 वर्षीय युवक और 16 वर्ष की एक नाबालिग किशोरी के शव एक ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अमन (19 वर्ष) और किशोरी आकांक्षी कनाड़े (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना बीती रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस दोनों के बीच के संबंधों, घटना के घटनाक्रम और आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







