भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव, वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल महामंत्री और कविता पाटीदार राष्ट्रीय मंत्री बनीं; बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान

भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव, वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल महामंत्री और कविता पाटीदार राष्ट्रीय मंत्री बनीं; बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा की कमान
नई दिल्ली, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। 17 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश), प्रो. एम. नागराज (कर्नाटक), प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश) और डॉ. मधुचंद्र कर (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।
संगठन में भी महत्वपूर्ण बदलाव
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी बी.एल. संतोष को दी गई है। वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में शिवप्रकाश को मुंबई और सौदान सिंह को चंडीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को नियुक्त किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय मंत्री के पद पर मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार सहित कुल 16 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांगनोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. स्वदेश सिंह, मृणांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के नेताओं को कई अहम जिम्मेदारियां
मध्य प्रदेश के लिए संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में पीयूष गोयल और राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश मंगल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग और राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे बनाए गए हैं।
मोर्चों की भी नई टीम घोषित
भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. हेमांग जोशी को, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी रूप कुमारी चौधरी को, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य को, किसान मोर्चा की कमान बंसीलाल गुर्जर को, एससी मोर्चा की जिम्मेदारी शिवेश कुमार राम को, एसटी मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. मन्नालाल रावत को और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी कुंवर बासित अली को दी गई है।
पार्टी ने मीडिया और सोशल मीडिया संगठन में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। मीडिया संयोजक के रूप में अनिल बलूनी, जबकि मीडिया सह संयोजक के रूप में आशीष उपाध्याय, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के तथा सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को नियुक्त किया गया है।







