जबलपुरदेशभोपालराज्य

जयपुर में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और 5 घायल

5 घायल अस्पताल में भर्ती

जयपुर में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और 5 घायल

 

जयपुर में एक दर्दनाक हादसे में 4 मंजिला हवेली गिरने से पिता और पुत्री की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुभाष चौक इलाके में हुई। बचाव दल ने मलबे से लोगों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में प्रभात और उनकी 6 वर्षीय बेटी पीहू शामिल हैं। प्रभात की पत्नी सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Hero Image

राजस्थान के जयपुर में देर रात 4 मंजिला हवेली धराशायी हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा जयपुर के सुभाष चौक में बाल भारती स्कूल के ठीक पीछे हुआ। शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस दौरान 7 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई।

पिता-पुत्री की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 5 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। 2 मृतकों में 33 वर्षीय प्रभात और 6 वर्षीय बच्ची पीहू का नाम शामिल है। दोनों मृतक पिता-पुत्री थे। वहीं, प्रभात की पत्नी सुनीता की हालत नाजुक है।

5 घायल अस्पताल में भर्ती

इमारत गिरने के बाद शनिवार सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुनीता समेत अन्य परिवार के 4 लोगों को भी मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें 34 वर्षीय वसुदेव, उनकी पत्नी सुकन्या और दो बेटे 4 वर्षीय सोनू और 6 वर्षीय ऋषि का नाम शामिल है। सभी घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इमारत में रहते थे 20 से ज्यादा मजदूर

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हवेली काफी पुरानी थी और जर्जर हो चुकी थी। पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण शुक्रवार को हवेली का एक हिस्सा ढह गया। इस हवेली में 20 से ज्यादा मजदूर रहते हैं, जिनमें से अधिकतर पश्चिम बंगाल से आए हैं।

इमारत में रहने वाले सोनका बताते हैं कि हमारी आंख खुली तो मकान का कुछ हिस्सा गिरने लगा था। हमने बाकी लोगों के दरवाजे खटखटाए और उन्हें बताने की कोशिश की, लेकिन इतनी देर में इमारत धराशायी हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button