भोपालमध्य प्रदेश

हॉकी विकास का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा मध्यप्रदेश मंत्री सारंग

  • हॉकी विकास का राष्ट्रीय मॉडल बन रहा मध्यप्रदेश मंत्री सारंग

भोपाल यश भारत । मध्यप्रदेश हॉकी के क्षेत्र में तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रहा है। राजधानी भोपाल में हॉकी इंडिया प्रबंधन प्रतिनिधिमंडल ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मुलाकात कर प्रदेश में विकसित आधुनिक खेल अधोसंरचना, हॉकी अकादमी प्रणाली और खिलाड़ियों को दी जा रही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की सराहना की। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण संचालक अंशुमान यादव सहित हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष सेकर जे. मनोहरन और महानिदेशक कमांडर आर.के. श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश में हॉकी के विस्तार प्रतिभा संवर्धन सिंथेटिक टर्फ निर्माण और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में हॉकी विकास का मजबूत मॉडल बनकर उभर रहा है।
भोपाल में 15 से 20 मई तक आयोजित भारत ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 हॉकी सीरीज को युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया गया। प्रतियोगिता में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई जूनियर पुरुष एवं महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल के 10 खिलाड़ियों का भारतीय अंडर 18 टीम में चयन प्रदेश की प्रशिक्षण व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि माना गया। हॉकी इंडिया अवॉर्ड 2025 में मध्यप्रदेश हॉकी को लगातार तीसरी बार बेस्ट स्टेट ऑफ द ईयर सम्मान मिला है। वहीं प्रदेश में 28 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक हॉकी टर्फ विकसित या निर्माणाधीन हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण आधुनिक संसाधन और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button