भोपालमध्य प्रदेश

एशियन गेम्स की तैयारियों में जुटा मध्यप्रदेश, मंत्री विश्वास सारंग ने प्रशिक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी वॉटर स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रणनीति पर जोर, खिलाड़ियों की सुविधाओं और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

एशियन गेम्स की तैयारियों में जुटा मध्यप्रदेश, मंत्री विश्वास सारंग ने प्रशिक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

वॉटर स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रणनीति पर जोर, खिलाड़ियों की सुविधाओं और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

भोपाल यश भारत।  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आगामी एशियन गेम को ध्यान में रखते हुए वॉटर स्पोर्ट्स की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने बुधवार को टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री सारंग ने वॉटर स्पोर्ट्स के प्रत्येक खेल के प्रशिक्षकों से वन-टू-वन संवाद करते हुए निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए उन्हें उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जरूरतों और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

व्यक्तिगत क्षमता के अनुसार बने रणनीति

 

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी की व्यक्तिगत क्षमता के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण रणनीति तैयार की जाए, ताकि उनके प्रदर्शन को और बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने अगली बैठक में संभावित खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए।

विश्वस्तरीय सुविधाओं का पूरा उपयोग करने पर जोर मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका अधिकतम उपयोग कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाए। साथ ही खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

 

प्रचार प्रसार पर भी ध्यान

 

मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि एशियन गेम्स से जुड़ी गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिए नियमित रूप से आमजन तक पहुंचाई जाए। बैठक में खेल संचालक अंशुमान यादव और संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button