इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन से लगा लंबा जाम एंबुलेंस भी फंसी, देखे वीडियो

इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन से लगा लंबा जाम एंबुलेंस भी फंसी, देखे वीडियो
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। प्रदर्शन के कारण न्यू मार्केट से राजा भोज सेतु तक करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम का असर इतना रहा कि एंबुलेंस भी काफी देर तक यातायात में फंसी रही। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से कहीं अधिक समय लगा।
डॉक्टरों के प्रदर्शन और पुलिस की ओर से किए गए यातायात डायवर्जन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों, एंबुलेंस और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को हुई।







