फिर घट गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम,कीमतों में हुई भारी कटौती
होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य कारोबारियों को मिली राहत

यशभारत। सितंबर की शुरुआत में एक अच्छी खबर आई है और एलपीजी गैस सिलिंडर सस्ता हो गया है इस बार कीमतें 51 रुपये तक कम कर दी गई हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ये बदलाव किया है। हालांकि यह कटौती केवल 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों में की गई है। हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिया गया है और ये स्थिर बनी हुई हैं. बदलाव के बाद नई कीमतें 1 सितंबर 2025 से लागू कर दी गई हैं।
कटौती के बाद आज से ये नए रेट
आईओसीएल की वेबसाइट पर अपडेट किए गए नए रेट्स के मुकाबिक, 1 सितंबर की गई कटौती के बाद नई दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1631.50 रुपये से कम होकर 1580 रुपये का हो गया है. इसके अलावा कोलकाता में ये 1734.50 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1684 रुपये का मिलेगा. मुंबई में भी इसकी कीमतें पहले के 1582.50 रुपये के घटकर 1531.50 रुपये रह गई है, तो वहीं चेन्नई में एक सिलेंडर 1789 रुपये से कम होकर से कम होकर 1738 रुपये का कर दिया गया है।
लगातार घटाए जा रहे दाम
अगर सिर्फ मार्च महीने को छोड़ दें, तो 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें लगातार घट रही हैं। 1 जनवरी 2025 को इसमें 14.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद फरवरी 2025 में 7 रुपये की कटौती हुई। लेकिन 1 मार्च 2025 को कीमतों में 6 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई। 1 अप्रैल 2025 को बड़ी कटौती करते हुए 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 41 रुपये घटा दी गई। इसके बाद 1 मई 2025 को 14 रुपये और 1 जून 2025 को 24 रुपये की कटौती की गई।
1 जुलाई 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 58.50 रुपये की बड़ी कटौती हुई। इसके बाद 1 अगस्त 2025 को 33.50 रुपये की फिर कटौती हुई। अब एक बार कीमतें घटा दी गई है।







