इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अगले 36 घंटे में 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी 70 की स्पीड से हवा

देश के 11 राज्यों में भारी बारिश लाएगी आफत

अगले 36 घंटे में 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी 70 की स्पीड से हवा

देश में शीतलहर और ठंड के बीच मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 26 जनवरी को उत्तर भारत के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Weather Tomorrow 26 January

देश में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम फिर करवट लेने वाला है। आईएमडी के मुताबिक अगले 36 घंटे में भारी बारिश और तूफान फिर से दस्तक देने वाला है। लोगों को इस दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने 11 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जिलों में शीतलहर भी परेशान करने वाला है। पूर्वी भारत और उत्तर भारत के 25 से अधिक जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। सुबह वाहन चलाते समय अलर्ट रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम का हाल क्या रहेगा…

देश के 11 राज्यों में भारी बारिश लाएगी आफत
मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में 11 राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों में बारिश होने की भारी संभावना है, उनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल राज्य शामिल हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, ल‌द्दाख, हिमाचल प्रदेश और 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button