Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

रेशम के धागों से रचा मां दुर्गा का भव्य दरबार, दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

जबलपुर, यश भारत

रेशम के धागों से रचा मां दुर्गा का भव्य दरबार, दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त

जबलपुर, यश भारत।  नव आदर्श कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति  द्वारा इस वर्ष भव्य और कलात्मक पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस बार समिति ने रेशम के रंग-बिरंगे धागों की बारीक कारीगरी से सजा एक अति मनमोहक महल तैयार कराया है, जिसकी अलौकिक सुंदरता देखते ही बनती है।
समिति के महासचिव अनिलेश झुरेले  ने बताया कि ​इस भव्य रेशमी महल के गर्भगृह में आदिशक्ति माता रानी की दिव्य एवं आकर्षक  एवं स्वर्ण और रजत आभूषणों से सुशोभित प्रतिमा स्थापित की गई है। रेशम के धागों से निर्मित इस अनोखे महल की झलक पाने और माँ दुर्गा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

1791809075 WhatsApp Image 2026 10 12 at 18.07.38

अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था में पूरे 10 दिनों तक रोजाना सांस्क्रतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसमे सभी कॉलोनीवासी भाग लेते हैं
समिति के पदाधिकारी ऋषि राज खरे, अजय श्रीवास्तव, आनंद रजक, निलव धगट, अनिल मिश्रा प्रतीक श्रीवास्तव अनुराग झुरेले, राजेश्वर पांडेय , अनुभव दुबे, कैलाश माधवानी, श्रीकांत गुप्ता , दीपक अग्रवाल ने सभी धर्मप्रेमी जनता से पंडाल में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button