भोपालमध्यप्रदेश

नहीं मान रहे गंदगी फैलाने वाले , नगर निगम ने होटल पर ठोका ₹20 हजार का जुर्माना


नहीं मान रहे गंदगी फैलानेवले

नगर निगम ने होटल पर ठोका ₹20 हजार का जुर्माना

भोपाल यश भारत। राजधानी को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के अलग-अलग वार्डों में सफाई व्यवस्था की निगरानी के साथ गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निगम की टीमें लोगों और प्रतिष्ठानों को कचरा नालियों  खुले स्थानों और सीवेज चेंबर में नहीं डालने की समझाइश भी दे रही हैं।

IMG 20260925 WA0064

इसके बावजूद कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा स्वच्छता नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जोन 13 के वार्ड-52 का है जहां बैस्टियन होटल द्वारा किचन वेस्ट सीवेज चेंबर में डाले जाने की शिकायत पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और सीवेज टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान सीवेज चेंबर में किचन वेस्ट डाले जाने की पुष्टि होने पर निगम की टीम ने होटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹20 हजार का स्पॉट फाइन लगाया। नगर निगम की इस कार्रवाई से साफ है कि स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर अब सख्ती की जा रही है। निगम की ओर से लोगों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और नालियों व सीवेज चेंबर में किसी भी तरह का कचरा न डालें। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।

IMG 20260925 WA0063

समझाइश के बाद अब सीधे कार्रवाई

नगर निगम की कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शहर को गंदगी से मुक्त रखने के अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम का कहना है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button