भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल कोर्ट परिसर में दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोपी की वकीलों ने की धुनाई

भोपाल कोर्ट परिसर में दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोपी की वकीलों ने की धुनाई

भोपाल,यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा इलाके में 11वीं की छात्रा के साथ कार में दरिंदगी करने वाले आरोपी को आज कोर्ट परिसर में वकीलों के जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस जब आरोपी को पेश करने पहुंची, तो वहां मौजूद वकीलों का धैर्य जवाब दे गया। छात्रा को ब्लैकमेल करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की बात जैसे ही फैली, वकीलों ने आरोपी को घेरकर उसकी जमकर खातिरदारी कर दी।

धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग पर भड़का गुस्सा
मामला महज दुष्कर्म तक सीमित नहीं रहा; जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी न केवल छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था, बल्कि उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। आरोपी लगातार पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इन गंभीर आरोपों ने वकीलों को इतना आक्रोशित कर दिया कि पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उन्होंने आरोपी पर हमला बोल दिया।

पुलिस और वकीलों के बीच तीखी झड़प
कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आक्रोशित वकीलों को शांत करने की कोशिश में पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस और झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत और मानव श्रृंखला बनाकर आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकाला। वकीलों का साफ कहना था कि ऐसे जघन्य अपराधियों के लिए समाज और न्याय के मंदिर में कोई सहानुभूति नहीं होनी चाहिए।

दो दिन की रिमांड: अब खंगाले जाएंगे राज
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब उन तकनीकी साक्ष्यों को जुटा रही है जिनके दम पर आरोपी छात्रा को धमका रहा था।
पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, वहीं वकील संगठनों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button