भोपालमध्य प्रदेश

बंगाल और असम चुनाव परिणाम पर मंत्री सारंग की प्रतिक्रिया ममता दीदी का भय समाप्त, नरेंद्र मोदी का भरोसा कायम

बंगाल और असम चुनाव परिणाम पर मंत्री सारंग की प्रतिक्रिया

ममता दीदी का भय समाप्त,  नरेंद्र मोदी का भरोसा कायम

भोपाल यश भारत। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे परिणाम पर खुशी जताते हुए इसे देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। मंत्री सारंग ने कहा कि ममता दीदी का भय समाप्त हुआ है और मोदी जी का भरोसा कायम हुआ है। मोदी जी का जलवा पूरे देश में दिखाई दे रहा है। कमल की लहर अब पूरे देश में फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अब बंगाल और असम दोनों राज्यों में विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बंगाल का जो गरिमामयी इतिहास रहा है उस पर दीदी ने कुठाराघात किया था। आज से वह दौर समाप्त हो रहा है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सारंग ने दावा किया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और राज्य नई दिशा में आगे बढ़ेगा। सारंग ने कहा कि बंगाल के चुनाव परिणाम केवल एक राज्य तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह पूरे देश की राजनीति के लिए बड़ा संदेश हैं। उन्होंने इसे देश और बंगाल दोनों के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण परिणाम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button