इंदौरऑटोमोबाइलकटनीग्वालियरजबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खबरे जरा हटके…75 घंटे बर्फीले समंदर में मौत से अकेले लड़ा 15 साल का बच्चा, जाने ऐसे बची जान

अलास्का, यश भारत। अलास्का के बर्फीले बेरिंग सागर में पलटी नाव पर 15 वर्षीय किशोर करीब तीन दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करता रहा। बेहद ठंडे पानी और विपरीत परिस्थितियों के बीच वह पलटी हुई नाव के ऊपर किसी तरह टिका रहा। आखिरकार अमेरिकी कोस्ट गार्ड और मछली पकड़ने वाली नाव के दल ने उसे सुरक्षित बचा लिया। हादसे में उसके भाई और चचेरे भाई की मौत हो गई। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अनुसार, तीनों शुक्रवार को सेंट लॉरेंस द्वीप से नाव लेकर निकले थे और रविवार सुबह लौटने वाले थे। परिवार की ओर से उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह कोस्ट गार्ड के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने तलाश शुरू की।तलाशी के दौरान एयर क्रू ने किशोर को पलटी हुई नाव के ऊपर देखा। इसके बाद बचाव दल ने उसकी मदद के लिए राफ्ट और जरूरी सामान नीचे गिराया और मछली पकड़ने वाली नाव द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर के चालक दल से संपर्क किया।

बचाव अभियान के दौरान चालक दल ने रस्सी की मदद से नाव को किशोर के करीब पहुंचाया और उसे रेस्क्यू बास्केट में सुरक्षित बाहर निकाला। नाव पर पहुंचने के समय किशोर में हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखाई दे रहे थे। चालक दल ने उसे कंबल और हॉट पैक की मदद से गर्म किया।बचाए जाने के बाद किशोर ने बताया कि उसका भाई अभी भी पलटी हुई नाव के नीचे फंसा हुआ है। उसने यह भी बताया कि उसका चचेरा भाई पिछली रात पानी में बह गया था। अधिकारियों ने बाद में उसके भाई और चचेरे भाई के शव बरामद किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button