मुख्य ख़बरें

जादू-टोने की रंजिश में बाबा कैलाश की हत्या : पुलिस ने आरोपी को दबोचा, क्षेत्र में हड़कंप

गोटेगांव। मुंगवानी थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया हार स्थित सिद्धेश्वर धाम में बाबा कैलाश की सोते समय पत्थर से कुचलकर की गई अंधी हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना मुंगवानी को सूचना मिली थी कि सिद्धेश्वर धाम में कुटिया में सो रहे बाबा कैलाश के सिर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर पटक दिया। गंभीर हालत में उन्हें जबलपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने एएसपी संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी गोटेगांव लाकेश मार्को के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।

 

 घटनास्थल पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस टीम ने आसपास के किसानों और मुखबिरों से पूछताछ की तो ग्राम पाठा निवासी सोमनाथ ठाकुर पिता उजियार ठाकुर उम्र 45 वर्ष का नाम सामने आया। संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि सिद्धेश्वर धाम में रहने वाले श्रीलाल ठाकुर से जादू-टोने को लेकर उसकी पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते उसने कुटिया में सो रहे बाबा कैलाश के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी सोमनाथ ठाकुर के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगवानी उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक विवेक तिवारी, संजय डोंगरे, नीरज धुर्वे, आरक्षक रामकुमार, साकेत यादव, मिलिंद, दीपक एवं अतुल राज की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button